हरदोई, मार्च 6 -- फोटो 20 पाली में छतों के ऊपर से निकली हाईटेंशन बिजली लाइन। पाली, संवाददाता। कस्बे के नवीन मोहल्ला आजाद नगर में घरों के ऊपर से बिजली की 11000 की वोल्ट की लाइन गुजर रही है। इससे रहने वाले परिवार भय के साए में जीने को मजबूर हैं। आधा दर्जन घरों के ऊपर से बिजली की बड़ी लाइन गुजर रही है। यह लाइन कई बार टूट कर गिर भी चुकी है। लोगों ने लाइन हटवाने की मांग उठाई है।विद्युत उपकेंद्र के पास आजाद नगर निवासी रिटायर फौजी सर्वेश बाजपेई, अमित मिश्रा, सिंटू, हर्षित, रिंकू आदि लोगों ने बताया कि उनके घरों के ऊपर से बिजली की 11 हजार वोल्टेज की लाइन निकली हुई है। छत से छूकर निकले बिजली के तारो के कारण उन लोगों को हर समय अनहोनी का डर सताता रहता है। उन्होंने बताया कि लाइन हटाने के लिए वह लोग कई बार जेई, एसडीओ से शिकायत कर चुके हैं। बिजली विभाग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.