हरदोई, अप्रैल 5 -- पाली। गर्रा नदी में नहाने के दौरान डूबे किशोर का शव दूसरे दिन 18 घण्टे बाद 1 किमी दूर मेहंदीपुर गांव के पास से बरामद कर लिया गया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सांडी थाना क्षेत्र के गांव नोनखारा निवासी महेंद्र दिल्ली के सीलमपुर में रहते है। महेंद्र की पत्नी मुन्नी, पुत्री अन्नू व पुत्र आशीर्वाद थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर में रिस्तेदारी में मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए आया था। शनिवार को आशीर्वाद (17) अपने चचेरे बहनोई मुनीश के भाई वीर प्रताप व अन्य लोगों के साथ गर्रा नदी में नहाने गया था। नहाते समय आशीर्वाद गहरे पानी मे जाने से डूब गया था। शनिवार को किशोर की तलाश के लिए गोताखोरों ने गर्रा नदी में काफी मशक्कत की थी। लेकिन को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.