फिरोजाबाद, अक्टूबर 3 -- पाली इंटर कॉलेज शिकोहाबाद में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ न्यायिक मजिस्ट्रेट योगेश शिवा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, विद्यालय के प्रबंधक राजीव मुदगल ने संयुक्त रूप से चक्का फेंक, भाला फेंक कर किया। विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक मुदिता पांडे ने छात्रों ने खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की खेल समिति के सदस्य मनोज कुमार, शशांक पाठक, ऋषभ पालीवाल ने छात्रों को नियमों के बारे में जानकारी दी। 100 मीटर दौड़ में अंडर -19 में रिपू कठेरिया प्रथम, विशाल द्वितीय, बबलू तृतीय, अंडर -17 में आशीष ने प्रथम, प्रशांत द्वितीय, विकास तृतीय, अंडर-14 में अंकित प्रथम, दीपक द्वितीय, प्रियांशु तृतीय, ऊँची कूद में अंडर-19 में विशेष प्रथम, शिवकांत द्वितीय, आदित्य तृतीय, अंडर...