जौनपुर, मई 8 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड के ग्राम पंचायत पाली में डीएम सैमुअल पाल एन और सीडीओ ध्रुव खड़िया के साथ गुरुवार को पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम पंचायत में निर्मित अमृत वाटिका, प्राथमिक विद्यालय और पंचायत भवन का जायजा लिया। ग्राम प्रधान ई.सुरेंद्र यादव ने आला अधिकारियों को व्यवस्थाओं की जानकारी दी। डीएम ने अमृत वाटिका में बने शेड का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने ग्राम पंचायत में कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए ग्राम प्रधान की प्रशंसा की और कहा कि ग्राम पंचायतों में जनहित के कार्य गुणवत्ता के साथ कराये। निरीक्षण के दौरान एसडीएम नवीन कुमार, डीपीआरओ नवीन सिंह ,बीडीओ रामश्री सरोज सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दु...