इटावा औरैया, मार्च 23 -- कस्बा के पाली बम्बा चौराहे पर स्थित जर्जर पुलिया का निर्माण कार्य विभागीय कार्यवाहियों के बीच उलझकर अधूरा रह गया है। स्थिति यह है कि पुलिया निर्माण के दावे के विपरीत अब तक माइनर की गहराई से सड़क की ऊंचाई तक बमुश्किल दस फीट लंबाई की दीवार खड़ी हो सकी है, जिससे लोगों को समस्या से निजात नहीं मिल सकी है। स्थानीय लोगों की मांग और लगातार बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए, साथ ही रेलवे क्रॉसिंग 20बी को बंद कर फुट ओवर ब्रिज निर्माण के आदेश के बाद लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका, नहर, सिंचाई और बिजली विभाग ने संयुक्त रूप से इस रास्ते को दुरुस्त करने का निर्णय लिया था। इसके तहत पुलिया निर्माण कार्य शुरू भी करा दिया गया था। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने रेलवे क्रॉसिंग बंद किए जाने के फैसले को लेकर रेल मंत्रालय और डीएम को ज्ञापन सौंप...