पाली पशु चिकित्सा शिविर में 37 पशुओं का उपचार हुआ
चम्पावत, जुलाई 19 -- योगेश जोशी, चम्पावत। राजकीय पशु चिकित्सालय सिप्टी की ओर से विकासखंड के ग्राम पाली में एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल ने बताया कि इस दौरान उपस्थित पशुपालकों को आधुनिक व उन्नत पशुपालन के गुर सिखाए गए। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं, विशेष रूप से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया ताकि ग्रामीण इसका अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। इस शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ पशुओं का मौके पर ही उपचार भी किया गया। शिविर के दौरान कुल 37 बीमार पशुओं का उपचार कर उन्हें आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। इसके अतिरिक्त बकरियों को मौसमी बीमारियों व परजीवियों से सुरक्षित रखने के लिए 30 बकरियों को दवा पिलाई गई और 40 बकरियों को द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.