जहानाबाद, मई 7 -- काको, निज संवाददाता। पाली थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव में अज्ञात चोरों द्वारा एक बोलेरो गाड़ी चोरी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित वाहन मालिक ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार अमरपुरा गांव निवासी शिवम राज अपनी बोलेरो गाड़ी घर के बगल स्थित खलिहान में खड़ी कर मंगलवार को किसी काम से बाहर चले गए थे।
घटना का पता चलना गुरुवार को वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि खलिहान से गाड़ी गायब है। इसके बाद परिजनों एवं ग्रामीणों के सहयोग से आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन वाहन का कोई सुराग नहीं मिल सका। घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा रहा है कि मंगलवार की रात करीब एक बजे अज्ञात चोर गाड़ी का ताला तोड़कर बोले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.