पाली थाना क्षेत्र में 180 लीटर जावा महुआ नष्ट, 13 लीटर देसी शराब बरामद
जहानाबाद, जुलाई 20 -- काको, निज संवाददाता। जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को पाली थाना पुलिस ने सैदाबाद और फिरोजी गांव में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मौके पर करीब 180 लिटर जावा महुआ विनष्ट कर दिया, जबकि 13 लिटर देसी शराब बरामद की। पुलिस ने छापेमारी के दौरान शराब निर्माण के उपयोग में लाए जाने वाले कच्चे माल और उपकरणों को भी नष्ट किया गया। बरामद शराब को जब्त कर मामले में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.