बेगुसराय, मार्च 28 -- भगवानपुर। तेयाय ओपी क्षेत्र के पाली गांव में करीब 22 वर्षीय युवक का शव शनिवार को घर में ही पंखे से लटका मिला है। मृतक की पहचान पाली गांव के वार्ड संख्या 12 निवासी सगुनी ठाकुर के 22 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार के रूप में की गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह पुणे में मजदूरी करता था। शुक्रवार को ही वह घर लौटा। घर में अकेला ही सोया था। उसके पिता घर से दूर डेरा पर रहते थे। शनिवार की सुबह वह घर में गले में फंदा से लटका मिला। घटना की सूचना पाकर ओपी अध्यक्ष निकिता भारती के नेतृत्व में पुलिस बल ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया। ओपी अध्यक्ष ने बताया कि प्रथमदृष्टया खुदकुशी का मामला प्रतीत होता है। पुलिस मामले की छानबीन ...