फरीदाबाद, दिसम्बर 28 -- फरीदाबाद। सेवा वाहन फरीदाबाद की टीम शुक्रवार को पाली क्रेसर जोन की एक बस्ती में पहुंची। जरूरतमंद बच्चों और परिवारों को स्वेटर, जैकेट, कपड़े, समोसे और गुलाबजामुन वितरित किए गए। इससे बस्ती के लोगों के चेहरों पर मुस्कान दिखी। समाजसेवी सतीश चोपड़ा ने बताया कि यह सेवा कार्य लोगों के सहयोग से संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि सेवा वाहन परिवार लगातार जरूरतमंदों की मदद कर रहा है। इस पुनीत कार्य में समाजसेवी अवधेश ओझा, प्रदीप, प्रमोद, सतेंद्र शर्मा और कुमार ज्योति ने श्रमदान किया। उन्होंने बताया कि नववर्ष के अवसर पर सेवा वाहन की ओर से 100 बच्चों को नई जैकेट और इनर सेट वितरित किए जाएंगे। सतीश चोपड़ा ने सभी सहयोगियों और दानदाताओं का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.