फरीदाबाद, दिसम्बर 14 -- फरीदाबाद। पाली करेशर ज़ोन की एक बस्ती में वंचित मजदूर परिवारों को कपड़े वितरित किए गए। इस दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। उन्होंने कहा कि यह मुस्कान समाज की सामूहिक मेहनत और सहयोग का परिणाम है। समाजसेवी सतीश चोपड़ा के अनुसार, इस सेवा कार्य में समाजसेवी सतेंद्र शर्मा, गो सेवक प्रदीप कुमार, वंदना भारद्वाज और सुष्मिता ने श्रमदान कर सहयोग दिया। सेवा वाहन फरीदाबाद के माध्यम से यह सामग्री जरूरतमंदों तक पहुंचाई। उन्होंने बताया कि सेक्टर-88 एमराल्ड हाइट्स सोसायटी की अध्यक्षा दीप्ति नरूला ने सोसायटी से बड़ी मात्रा में उपयोगी कपड़े एकत्र कर सेवा वाहन को सौंपे, साथ ही नकद सहयोग भी दिया। कपड़ों की छंटनी कर जल्द जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.