इटावा औरैया, जून 11 -- भरथना। क्षेत्र के ग्राम पाली कलां में आवारा कुत्ते का आतंक ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। कुत्ता पिछले तीन दिनों में चार से अधिक लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है, जिससे गांव में दहशत का माहौल है। यह भी पढ़ें- कुत्तों के हमले में कई लोग घायल, उपचाराधीन ग्रामीणों की पीड़ा ग्रामीणों ने बताया कि कुत्ता राह चलते लोगों पर अचानक हमला कर देता है। अब तक मासूम शुभ यादव, सविता, सुमन और पीयूष सहित कई लोग उसके हमले में घायल हो चुके हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। गांव के लोगों का कहना है कि कुत्ते के बढ़ते हमलों के कारण बच्चे घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं, वहीं बुजुर्ग और महिलाएं भी अकेले आने-जाने से बच रहे हैं।सरकारी कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि समय रहते कार्रवाई नहीं ह...