आगरा, फरवरी 28 -- शहर के मोहल्ला नबाव गली बोहरान में स्थित मंदिर श्री मदन मोहन जी महाराज पालीवाल ब्राह्मण समाज मंदिर में रंग भरनी एकादशी हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई। शुक्रवार को मंदिर में महिला भक्तों ने रंग भरनी एकादशी पर रंगोत्सव के दौरान राधा-कृष्ण की भक्ति के भजन गए और कीर्तन किया। भगवान श्री कृष्ण व राधा की प्रतिमाओं को सजाया गया और उन पर भक्तों ने पुष्पवर्षा कर होली खेली। महिला भक्तों ने एक दूसरे को गुलाल भी लगाया। ढोलक व मजीरों के साथ भजन कीर्तन करने के बाद मंदिर में प्रसाद वितरण भी किया गया। नरेंद्र पालीवाल, सुमन पालीवाल, हेमलता पालीवाल, रजनी पालीवाल, सुमन, शालिनी अग्रवाल, विनीता अग्रवाल सहित अन्य भक्त उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...