आगरा, अप्रैल 26 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के मंडल अध्यक्ष पंकज अग्रवाल और संगठन की प्रदेश महिला महामंत्री निधि अग्रवाल ने जिलाधिकारी मनीष बंसल से पालीवाल पार्क की व्यवस्था में सुधार की मांग की है। उनका कहना है कि पार्क में डस्टबिन लगे हुए हैं फिर भी कुछ लोग बाहर कूड़ा फेंकते हैं। यह पता नहीं लगता वे कौन लोग हैं। सुबह पार्क में टहलने व योग करने आने वालों को यह देखकर गंदा महसूस होता है। पार्क में कुछ आवारा कुत्ते भी घूमते रहते हैं, जिससे बच्चों को डर लगता है। उन्होंने कहा कि पालीवाल पार्क के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएं जिससे सार्वजनिक जगह पर कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई हो सके। मांग करने वालों में जिला अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, रितेश गोयल, चरणजीत ठाकुर, राजीव गुप्ता, नैना बंसल, प्रीति अग्रवाल आदि शामिल हैं।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.