पालीवाल पार्क में लगाए छायादार पौधे
आगरा, जून 8 -- भारत विकास परिषद् निकुंज शाखा की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन पालीवाल पार्क स्थित हरि नारायण वाटिका में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संरक्षक विनय सिंघल, संस्थापक अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष उमेश बंसल, प्रांतीय महासचिव सीए विवेक अग्रवाल, गतिविधि संयोजक पर्यावरण आशीष गर्ग और संयोजक राहुल बंसल ने की। अध्यक्ष राजेश कुमार गर्ग ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने को अधिक से अधिक पौधरोपण आवश्यक है। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से रविवार को स्थानीय संस्था द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सचिव भगवान सिंघल ने बताया कि पौधरोपण में नीम, पीपल, अमलतास, अशोक एवं अन्य छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। लगाए गए पौधों की सुरक्षा और सिंचाई की जिम्मेदारी भी संस्था द्वारा निभाई जाएगी। लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.