पालीवाल पार्क में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या
आगरा, मई 17 -- पालीवाल पार्क (हरीपर्वत) में शनिवार की रात एक युवक की पत्थर से चेहरा कुचलकर हत्या कर दी गई। रातभर शव पार्क में पड़ा रहा। कुत्ते उसे नोंचते रहे। रविवार की सुबह पार्क में लोग टहलने आए तो शव पड़ा देखा। सूचना पर आई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के अनुसार चेहरे और सिर पर भारी वस्तु से प्रहार करके हत्या की गई थी। एक दोस्त पर ही शक है। विवि चौराहा आंबेडकर प्रतिमा के पास रहने वाला 19 वर्षीय सोनू मराठी था। हिमाचल प्रदेश में बेल्डिंग का काम करता था। एक माह पहले ही आगरा आया था। उसके भाई जिगर ने बताया कि सोनू शनिवार को बस्ती के अमूल राव वानखेड़े उर्फ अनमोल के साथ बेलदारी करने गया था। शाम को दोनों का देसी शराब के ठेके पर एक साथ देखा गया था। रात को सोनू घर नहीं आया। घरवाले उसकी तलाश कर रहे थे। सुबह सूचना मिली कि पालीवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.