पालीवाल पार्क में आज गूंजेगा योग का संदेश
आगरा, जून 20 -- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को पालीवाल पार्क में भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। नगर निगम, विश्वविद्यालय और पतंजलि योगपीठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद, सामाजिक संगठन तथा बड़ी संख्या में नागरिक सहभागिता करेंगे। आयोजन के माध्यम से योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह, नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य, विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर आशु रानी तथा शहर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। इनके अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि और योग साधक भी कार्यक्रम में भाग लेंगे。 यह भी पढ़ें- मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.