पटना, फरवरी 14 -- पालीगंज थाना क्षेत्र से गुजरने वाली सड़क एसएच-2 पर कुरकुरी पुल के पास बने लोहे की रेलिंग से बाइक टकरा गई। इस घटना में बाइक चालक पिपरदाहा गांव निवासी छोटू दास पिता नगीना दास की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार उसी गांव का भोला बिंद पिता श्याम बिंद और उसका एक अन्य साथी अरवल के परसबिगहा के सोहरैइया निवासी कुंदन बिंद पिता सत्येंद्र बिंद गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे की है। घटना की जानकारी राहगीरों ने नगर थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को पीएचसी में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने छोटू दास को मृत घोषित कर दिया। वहीं बेहतर इलाज के लिए दोनों घायल युवकों को पीएमसीएच रेफर कर दिया। अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजनों ने बताया कि बाइक सवार तीनों युवक पालीगंज बाजार से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.