पालीगंज में बालू लदे ट्रक ने वृद्ध को कुचला, गई जान
पटना, जून 29 -- तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने 65 वर्षीय देवप्रसाद चौधरी को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर को पालीगंज थाने के महाबलीपुर बाजार की है। आक्रोशित ग्रामीणों ने पटना-औरंगाबाद एनएच-139 को कुछ देर के लिए जाम कर दिया। महाबलीपुर निवासी शिवलखन चौधरी के पुत्र देवप्रसाद चौधरी काम के सिलसिले में महाबलीपुर बाजार गये थे। काम निपटाने के बाद वह घर लौट रहे थे। बाजार मोड़ के पास अरवल की ओर से आ रहे बालू लदे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई। उधर वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिजन सड़क पर आ गए और हंगामा करने लगे। यह भी पढ़ें- पालीगंज में बालू लदे ट्रक ने वृद्ध को कुचला, गई जान लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.