पटना, जुलाई 1 -- नशेड़ियों को पकड़ने निकली आबकारी विभाग के वाहनों पर धंधेबाजों ने फायरिंग की। गोली गेट के शीशे को बेधती हुई बाहर निकल गई। घटना मंगलवार देर शाम की है। आबकारी विभाग के अधिकारी वैद्यनाथ यादव की माने तो विभाग की टीम तीन अलग अलग वाहन से छापेमारी के लिए निकली थी। महराजगंज मुसहरी में छापेमारी के दौरान टीम ने पांच पियक्कड़ों को पकड़कर स्कॉर्पियो में बैठा लिया और आबकारी थाना पालीगंज के जाने लगी। अभी आबकारी की टीम अख्तियारपुर पुल के पास पहुंची ही थी कि पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने फायर कर दी। गोली स्कॉर्पियो के दाहिने गेट के शीशे में छेद करते हुए बाएं गेट के शीशे से बाहर निकल गई। इस घटना में पियक्कड़ों के साथ बैठा आबकारी का जवान प्रिंस कुमार मिश्रा बालबाल बच गया。

घटना की जांच इस बावत पूछने पर उत्पाद अधीक्षक अभय कुमार मिश्रा ने ...