ललितपुर, मार्च 27 -- मोहल्ला गांधीनगर निवासी शिवमोहन पुत्र महादेव प्रसाद रिछारिया ने सदर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि उसकी पत्नी अंजलि के नाम से मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में एक पॉलिसी है। 12 मार्च को उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया। जिसमें उनसे पॉलिसी की मैच्योरिटी के संबंध में धनराशि मांगी गयी। उसने 74 हजार रुपये जमा करने पर मेच्योरिटी के 5,50,664 रुपए ट्रांसफर करने के लिए कहा। उन्होंने ऑनलाइन 74 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसने अलग-अलग तारीखों पर 5 लाख 80 हजार रुपए और जमा करवाए और फिर फोन उठाना बंद कर दिया, जिससे उसे लगा कि वह फ्रॉड का शिकार हुआ है। सदर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.