आगरा, अप्रैल 2 -- नगर पालिका परिषद गंजडुंडवारा के सभासदों ने बुधवार को ईओ सुनील कुमार को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ईओ से पूछा है कि 15 वें वित्त आयोग की निविदाएं बार-बार क्यों निरस्त की जा रही हैं, निविदाएं निरस्त होने से शहर के विकास पर प्रभाव पड़ रहा है। आगामी समय में बरसात का मौसम आएगा। बरसात से पहले नाले और नालियों का निर्माण कराया जाना बहुत ही जरूरी है। सभासदों ने मांग की कि निरस्त निविदाओं को तुरंत बहाल कर शहर में सुचारू रूप से कार्य कराए जाएं। मांग करने वालों में सभासद कृष्ण कुमार, सभासद मोहम्मद मुदस्सर, सभासद लबरा शाहीन, सावसाद, रेखा गुप्ता शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...