मिर्जापुर, दिसम्बर 10 -- मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद ने अपनी आय बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। योजना के तहत शहर कोतवाली के सामने सिटी सेंटर का मल्टी स्टोरी का निर्माण कराया जाएगा। सिटी सेंटर को मूर्त रूप देने के लिए ज्ञानोदय योजना के अंतर्गत शासन ने लगभग दो करोड़ रुपये धनराशि की मंजूरी भी दे दी है। साथ ही कार्यदायी संस्था के रूप में सीएनडीएस को नामित भी कर दिया गया है। सिटी सेंटर का निर्माण मल्टी स्टोरी होगा। सिटी कोतवाली के सामने की जमीन नगर पालिका के कर निर्धारण अधिकारी के साथ नगर पालिका की टीम ने जमीन की नापी करावा ली गई है। जमीन पर मल्टी स्टोरी बनवाने पर लगभग 36 संख्या में कॉमर्शियल दुकानें बन सकेंगी। दुकानें बनवाने के बाद व्यवसाइयों को रेंट पर दिया जाएगा। नगर विकास विभाग ने फिलहाल नगर पालिका परिषद से सिटी सेंटर के बाबत प्रस्ताव मांगा...