फतेहपुर, जनवरी 14 -- बिंदकी। नगर पालिका नेहरु इंटर कॉलेज में कंबल वितरण कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने शुभारंभ किया। जहां पर नगर के 25 वार्डो के असहाय, गरीब मजदूर एक हजार महिला पुरुष को कंबल वितरित किया। उन्होने नगर पालिका के विस्तार को लेकर बात रखी। कहा कि विस्तार के बाद विकास में भी तेजी आएगी। शासन को पत्रावली भेजी गई है जल्द कार्य भी पूरा हो जाएगा। सभासद 60 की आयु के दिव्यांगो की सूची बनाने को कहा। यहां पर अध्यक्ष राधा साहू, मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह, विजय उर्फ काजू साहू, ईओ चंद्र कृष्णा पांडे, प्रधान लिपिक मनोज शुक्ला, आरआई रविंद्र समेत सभासद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.