मेरठ, जून 24 -- सरधना पालिका के कुछ सभासदों ने नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने ईओ को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने बताया कि हाल ही में पालिका में किए गए पटल परिवर्तन के बावजूद संबंधित लिपिक ने न तो नए पटल का कार्यभार ग्रहण किया और न ही अपने पुराने पटल का चार्ज अन्य कर्मचारी को सौंपा, जिससे विकास कार्यों और 15वें वित्त आयोग से संबंधित कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सभासदों ने आरोप लगाया कि संबंधित लिपिक मेडिकल अवकाश का हवाला देकर अनुपस्थित हैं, जबकि प्रस्तुत किए गए मेडिकल प्रमाण-पत्र पर भी सवालों के घेरे में है। सभासदों ने बताया कि लिपिक के न होने से पालिका के कई महत्वपूर्ण कार्यों, विशेषकर तालाब भूमि पर अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई में बाधा उत्पन्न हो रही है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि उक्त लिपिक लं...