नैनीताल, फरवरी 12 -- भवाली। पालिका मैदान के पास लगा बिजली का पोल दुर्घटना का सबब बना हुआ है। पोल जर्जर हालत में है और उसमें लगे बिजली के तार नीचे की ओर झूल रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पालिका मैदान में प्रतिदिन बड़ी संख्या में बच्चे खेलकूद के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में झूलते तार और कमजोर पोल बच्चों व राहगीरों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहे हैं। ऊर्जा निगम के एसडीओ मनोज तिवारी ने बताया कि विभाग की टीम को निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। जल्द जर्जर पोल को बदल दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.