नैनीताल, अप्रैल 11 -- नैनीताल। पालिका में लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रतिवर्ष रिक्शा, नौकाओं और घोड़ों के लाइसेंस रिन्यू कराए जाते हैं। पालिका के तहत कुल 222 चप्पू नौकाएं, 90 पैडल बोट, 94 घोड़े और 84 रिक्शे संचालित होते हैं। जिनके लाइसेंस हर साल रिन्यू कराए जाते हैं। लाइसेंस क्लर्क अमन महाजन ने बताया कि अप्रैल माह से पालिका कार्यालय में लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है और सभी लोग पालिका कार्यालय में आवेदन कर अपने लाइसेंस रिन्यू करा सकते हैं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...