शामली, दिसम्बर 23 -- नगर पालिका की कार्यकारी अधिकारी ईओ पूर्णिमा ने नगर को जाम-मुक्त और सुव्यवस्थित बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने सार्वजनिक मार्गों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए 5 सदस्यीय विशेष टीम गठित की है और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को नगर पालिका कर्मचारियों के साथ आयोजित बैठक में ईओ पूर्णिमा ने अभियान की रूपरेखा तैयार की और सभी कर्मचारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने चेतावनी दी कि अतिक्रमण हटाओ अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बरतने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, नगर पालिका की ओर से सार्वजनिक सूचना जारी कर व्यापारियों और स्थानीय निवासियों को अपने अतिक्रमण स्वयं हटाने का आदेश दिया गया है। अभियान का मुख्य उद्देश्य नगर के मुख्य मार्गों को अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.