पालिका भूमि पर बना मकान गिराने की तैयारी, जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी
शाहजहांपुर, मई 20 -- तिलहर। नगर पालिका की जमीन पर अवैध निर्माण के मामले में प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है। संयुक्त जांच में मकान सरकारी भूमि पर बना मिलने के बाद एसडीएम कार्यालय ने रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है। डीएम स्तर से आदेश मिलने के बाद अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। मोहल्ला बहीदुल्लागंज निवासी उम्मीद अली अंसारी ने जनवरी में शिकायत कर आरोप लगाया था कि सोहेल अख्तर ने नगर पालिका की जमीन पर मकान बना लिया है। शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम, सीओ और ईओ की संयुक्त टीम गठित कर मौके की जांच कराई गई। एसडीएम जीत सिंह राय ने बताया कि पुराने बस अड्डा तिराहे से पीरगैब तालाब और सरकारी अस्पताल तिराहे से तालाब तक भूमि की पैमाइश कराई गई। यह भी पढ़ें- पालिका भूमि पर बना मकान गिराने की तैयारी, जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी जांच में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.