शामली, फरवरी 28 -- शामली नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में आगमी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अनुमानित आय एक अरब 37 करोड़ 93 लाख 75 हजार रुपये का बजट पेश किया गया। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा पालिका अफसरों एवं कर्मियों व समस्त स्टाफ की सेलरी भी शामिल की गयी है। इसके साथ ही अन्य विकास कार्यो के प्रस्ताव पारित किए। नगर पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल की अध्यक्षता में आयोजित पालिका बोर्ड बैठक की कार्यवाही गत बोर्ड बैठक के कार्यों की पुष्टि से की गयी। इओ विनोद कुमार सोलंकी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के वित्तीय एक अरब 37 करोड़ 93 लाख 75 हजार रुपये की अनुमानित आय का बजट का पेश किया। बजट में पालिका के समस्त स्टाफ की सेलरी को भी जोड़ा गया। सभासद ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर दिया। इसके साथ ही शहर के प्रमुख मार्गों नालों के निर्माण एवं सार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.