पालिका बोर्ड बैठक में 67.25 करोड़ के विकास प्रस्तावों पर लगी मुहर
एटा, जून 1 -- सोमवार को नगर पालिका सभागार में वित्तीय वर्ष 2026-27 की बजट बोर्ड बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष ने की। ईओ ने सदर विधायक और शहर के सभी 25 निर्वाचित और पांचों मनोनीत वार्ड सभासदों के समक्ष नए वित्तीय वर्ष का लेखा-जोखा और 400 से अधिक विकास प्रस्ताव पेश किए। सदन में मौजूद सभी सभासदों ने शहर में विकास की गति को बढ़ाने के लिए अधिकांश प्रस्तावों पर अपनी सहमति जताई। बैठक में सभी 25 वार्डों के सभासदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को उठाया। जनहित को ध्यान में रखते हुए सभासदों ने वार्डों में जलभराव की समस्या से मुक्ति के लिए बेहतर जल निकासी, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति और नई सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव दिए। पालिकाध्यक्ष और ईओ ने इन सभी प्रस्तावों को बजट में शामिल कर लिया है। इस दौरान ईओ निहाल स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.