चम्पावत, अप्रैल 7 -- चम्पावत नगर पालिका को स्कॉच अवार्ड मिला है। इस दौरान पालका बोर्ड को सम्मानित किया गया। ईओ भरत त्रिपाठी ने बताया कि स्कॉच अवार्ड सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह बोर्ड को समर्पित किया गया। यहां सभासद प्रेमा चिलकोटी, मणिप्रभा तिवारी, रोहित बिष्ट, गौरव कालोनी, दिनेश बर्दोला, नंदन तड़ागी, बबीता प्रहरी, पूजा वर्मा, सूरज प्रहरी, सनी वर्मा, राकेश अधिकारी, आशीष धीमान, महेश चैहान, जगदीश लाल साह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...