पालिका बोर्ड की बैठक में लगी मुहर, 10 करोड़ रुपये से होंगे शहर में विकास कार्य
अमरोहा, जून 2 -- गजरौला, संवाददाता। नगर पालिका बोर्ड की बैठक सोमवार को चेयपर्सन राजेंद्री उर्फ उमा देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 10 करोड़ रुपये से शहर में होने वाले विकास कार्यों पर बोर्ड की सहमति से मुहर लगी। सभी विकास कार्यों के प्रस्ताव शासन को भेजे जाएंगे। वहीं सभासदों द्वारा रखी गईं, समस्याओं को भी चेयपर्सन और ईओ ने सुना।बैठक में ईओ ललित कुमार आर्य ने गत बैठक की पुष्टि की। इसके बाद निकाय में पेयजलापूर्ति के लिए एचडीपीई पाइपलाइन के विस्तारीकरण, वैश्विक नगरोदय योजना, वंदन योजना, हैंडपंप रिबोर, पीसीसी पोल एवं एबीसी केबल आदि समेत कई प्रस्ताव पारित हुए। सभी कार्यों के लिए दस करोड़ रुपये का बजट पास हुआ। सभासदों ने लाभार्थियों के राशन कार्ड निरस्त होने पर रोष व्यक्त किया। साथ ही लाभार्थियों के राशन कार्ड फिर से बनवाने की मांग की। सभास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.