हाथरस, मई 1 -- सिकंदराराऊ, संवाददाता। गुरुवार को नगर पालिका परिषद के सभागार में एक बजट को लेकर वोर्ड बैठक का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन मुहम्मद मुशीर कुरैशी तथा संचालन अधिशासी अधिकारी संदीप सक्सेना ने किया। बोर्ड बैठक में नगर के विकास को लेकर सभासदों द्वारा अनेक समस्याएं रखी गई। वही अनुमानित आय तथा व्यय का लेखा-जोखा लिपिक द्वारा समासदों के समक्ष रखा गया। बैठक में रखे गये प्रस्तावों को सर्वसम्मति से सभासदों द्वारा स्वीकृति दी गई। जानकारी के अनुसार पालिका सभागार में आयोजित विशेष बजट बैठक में सभी 30 सभासदों ने भाग लिया। बैठक में अभिषाक्षी अधिकारी संदीप सक्सेना ने सभासदों के समक्ष 41 करोड़ 66 लाख की आय तथा 37 करोड 44 लाख का व्यय लगभग का लेखा-जोखा पेश किया। यह भी पढ़ें- देवरिया नगर पालिका का पास हुआ 1.29 अरब का बजट जिसको मौजूद सभी सभास...