रिषिकेष, अप्रैल 29 -- मुनिकीरेती के सात सभासदों ने नगर पालिका प्रशासन पर पेड़ों की खरीद, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और स्वच्छता अभियान के दौरान खर्च में धांधली का आरोप लगाया है। यात्रा बस अड्डा स्थित प्रेस क्लब में वार्ता करते हुए सभासद पति अरविंद नेगी ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मिली जानकारी का हवाला देते पालिका प्रशासन की भूमिका की जांच की मांग की। इसकी शिकायत गढ़वाल कमिश्नर से करने की बात कहते हुए उन्होंने कार्रवाई नहीं होने पर सभासदों के सामूहिक इस्तीफे का दावा भी किया। मौके पर उनकी सभासद पत्नी निशा नेगी, सचिन रस्तोगी, बृजेश गिरि, रेखा पैन्यूली, गजेंद्र सजवाण, अजय रमोला, मीनू गोडियाल मौजूद रहे। वहीं, अधिशासी अधिकारी अंकिता इस तरह के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। कहा कि भ्रष्टाचार का सवाल ही पैदा नहीं होता है। पालिका में हर कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.