देहरादून, मई 2 -- मसूरी। संवाददाता नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने रोड किनारे खडे वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 17 वाहनों पर क्लैंप लगा दिए। पिक्चर पैलेस लंढौर रोड पर बीस से अधिक स्कूटियों पर भी क्लैंप लगाए।नगर पालिका ने रोड पर लगने वाले जाम को देखते हुए रोड किनारे खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रावाई करते हुए नगर पालिका टाउनहाल से हिमालयन क्लब के रास्ते में खड़े 17 वाहनों पर क्लैंप लगा दिए। शिवा होटल क्षेत्र में रोड किनारे खड़ी रैंटल स्कूटियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। बीस से अधिक स्कूटियों को क्लैंप लगाए। पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने बताया कि रोड किनारे खड़े वाहनों के कारण ही जाम लगता है। ऐसे में रोड किनारे खड़े वाहनों व स्कूटियों के खिलाफ अभियान चलाकर उन पर क्लैंप लगा दिए। उन्होंने बताया कि जिन वाहनो पर क्लैंप लगाये गये हैं उन्हें...