अमरोहा, अप्रैल 11 -- अमरोहा, संवाददाता। छोटे-बड़े होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट, अस्पताल, नर्सिंग होम, मैरिज हाल, चाय की दुकान, मीट की दुकानों समेत शहर में करीब पांच हजार से ज्यादा दुकानदारों से पालिका यूजर चार्ज वसूलेगी। पालिका प्रशासन ने सभी कर अमीनों को सख्ती से यूजर चार्ज वसूलने का निर्देश दिया है। छोटे दुकानदारों से हर महीने 100 से 200 रुपये और बड़े होटल, अस्पताल और मैरिज हाल से तीन हजार रुपये तक यूजर चार्ज वसूला जाएगा। इससे पालिका की आय बढ़ेगी।स्वच्छ भारत मिशन के तहत शासन ने शहरी आबादी में बेहतर सफाई व्यवस्था और निकायों की वित्तीय आत्म निर्भरता के लिए यूजर चार्ज को अनिवार्य किया है। शहर की नगर पालिका भी सफाई व्यवस्था को कूड़ा उठान व निस्तारण के लिए दुकानदारों से यूजर चार्ज की वसूली पर जोर दे रही है। पालिका छोटे-बड़े होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.