मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 4 -- श्रीराम कालेज के सामने परिक्रमा मार्ग पर नगर पालिका करीब पांच करोड रुपए खर्च करने के लिए तैयार है, लेकिन जल निगम के कारण मामला लटका हुआ है। यहां पर जल निगम के द्वारा जलभराव का स्थाई समाधान किया जाना है। इसके बाद नगर पालिका यहां पर सड़क निर्माण कराएगी। उधर जल निगम के द्वारा डीपीआर तैयार करते हुए सहारनपुर भेजी हुई है, लेकिन अभी तक कोई स्वीकृति नहीं मिल पायी है। जिस कारण काम शुरू नहीं हो पाया है। श्री राम कॉलेज के सामने परिक्रमा मार्ग का निर्माण जल निगम की लेट लतीफी के कारण अटका हुआ है। यहां पर पूर्व में एमडीए द्वारा कराये गये नाला निर्माण कार्य के गलत होने के कारण स्थिति बदहाल हुई है। इस सड़क की दुर्दशा को दूर करने के लिए नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने विशेष प्राथमिकता पर कार्य 13 अक्टूबर को सम्पन्न हुई बोर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.