हापुड़, मार्च 6 -- नगर पालिका परिषद पिलखुवा परिसर में चलाए गए विशेष अभियान के तहत बड़ी संख्या में नागरिकों के आधार कार्ड अपडेट किए गए। इस अभियान के दौरान करीब 1500 लोगों के आधार कार्ड में नाम, पता, मोबाइल नंबर तथा अन्य आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया पूरी की गई, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली। पालिका ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था शुरू की, ताकि लोगों को आधार अपडेट कराने के लिए दूर-दराज के केंद्रों पर न जाना पड़े। अभियान के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में नगरवासी पालिका परिसर पहुंचकर अपने आधार कार्ड में जरूरी संशोधन करा रहे हैं। कर्मचारियों द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सभी का कार्य किया जा रहा है।इस संबंध में पालिकाध्यक्ष विभु बंसल ने बताया कि नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना पालिका की प्राथमिकता है। उन्ह...