इटावा औरैया, जून 6 -- जसवंतनगर। नगर पालिका परिषद ने शनिवार को प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर दुकानदारों पर सख्ती दिखाई। ईओ श्याम बचन सरोज के नेतृत्व में मुख्य बाजार समेत विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की गई। टीम के बाजार पहुंचते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम ने मुख्य चौराहा, बड़ा चौराहा, नदी पुल क्षेत्र, किराना बाजार और सब्जी मंडी सहित कई स्थानों पर दुकानों की जांच की। अभियान के दौरान मोहल्ला होमगंज में एक जूस विक्रेता, एक हलवाई और एक किराना दुकानदार के यहां से करीब 10 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद हुई, जिसे जब्त कर लिया गया।नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तीन दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। ईओ श्याम बचन सरोज ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि शासन द्वारा पॉलीथिन ...