संभल, मार्च 3 -- होली पर्व को लेकर संभल नगर पालिका पूरी तरह सक्रिय हो गई है। त्योहार के मद्देनज़र शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और होलिका दहन स्थलों की विशेष साफ-सफाई के निर्देश जारी किए गए हैं। नगर पालिका प्रशासन का लक्ष्य है कि रंगों के इस पर्व पर शहर स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित नजर आए। ईओ डा. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि पर्व को देखते हुए पालिका द्वारा सफाई कर्मचारियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। बाजारों, मुख्य चौराहों और प्रमुख मार्गों पर सुबह और शाम दोनों समय विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। होलिका स्थलों के आसपास भी साफ-सफाई सुनिश्चित की जा रही है। ताकि श्रद्धालुओं और लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्वास्थ्य और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए प्रमुख स्थानों पर चूना डलवाया जाएगा। वहीं जलभराव वाले क्षेत्रों में एंटी-लार्वा का छ...