नैनीताल, अप्रैल 8 -- नैनीताल। नगर पालिका की ओर से 'स्वच्छता सप्ताह' के तहत बुधवार को शहर के स्ट्रीट वेंडर्स जोन पंत पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया। पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल और अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा के मार्गदर्शन में सीएसआई अमित कुमार के निर्देशन में नालों की विशेष सफाई कराई गई। सुपरवाइजर अनिल कटियार और राम सिंह की टीम ने मौके पर रहकर श्रमदान और कूड़ा निस्तारण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...