देहरादून, जून 22 -- मसूरी, संवाददाता। नगर पालिका  अध्यक्ष मीरा सकलानी एवं अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने मसूरी क्षेत्र में आए भीषण तूफान और ओलावृष्टि से प्रभावित हुए स्थानीय पटरी व्यापारियों को राहत राशि का वितरण किया। प्राकृतिक आपदा के कारण मसूरी झील और होटल दर्पण के समीप पटडी पर व्यवसाय करने वाले कई छोटे व्यवसाइयों को भारी नुकसान पहुंचा था। पालिका प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कपड़े का व्यवसाय करनेवाले व्यापारियों को Rs.15,000 और अन्य सामान बेचने वाले प्रभावित व्यवसाइयों को 8,000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान कीl पालिका प्रशासन ने मॉल रोड पर व्यवस्था बिगाड़ने और पालिका कर्मियों के साथ दुर्वयवहार करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी कड़ा रुख अपना लिया । कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे घटना के वीडियो के आधार पर अन्य संबंधित दोष...