पालिका ने रास्ते से रोड़ा हटवाए जाने को लेकर तीन दिन का दिया अल्टीमेटम
रामपुर, मई 5 -- मंदिर और मस्जिद के समीप मुख्य रास्ते पर फैली निर्माण सामग्री को लेकर चल रहा गतिरोध अब खत्म होने की राह पर है। स्थानीय लोगों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए पालिका और प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। पालिका ने दोनों पक्षों को तीन दिन के भीतर रास्ते से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में काफी समय से मंदिर और मस्जिद के बीच वाले रास्ते पर निर्माण सामग्री बिखरी पड़ी थी। इससे न केवल पैदल चलने वालों को परेशानी हो रही थी, बल्कि आए दिन दोपहिया वाहन चालक भी फिसलकर चोटिल हो रहे थे। स्थानीय नागरिकों ने इसकी शिकायत नगर पालिका प्रशासन से की थी और मांग की थी कि सार्वजनिक रास्ते को तत्काल प्रभाव से साफ कराया जाए। शिकायत मिलने के बाद पालिका की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। प्रशासन की सख्ती को देखते हुए मंदिर और मस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.