नैनीताल, अप्रैल 11 -- नैनीताल। नगर पालिका की टीम ने शनिवार को स्वच्छता सप्ताह के पांचवें दिन नैनीझील में ससाफ-सफाई की। इस दौरान करीब एक टन कूड़ा निकाला गया। पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, ईओ रोहिताश शर्मा और मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कुमार के मार्गदर्शन में टीम ने झील में सफाई अभियान चलाया। सुपरवाइजर अनिल कटियार और सफाई कर्मचारियों ने बोट की मदद से झील से पत्ते, प्लास्टिक बोतल आदि कूड़े का निस्तारण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...