पालिका ने नालों की सफाई की शुरू
हापुड़, जून 23 -- बरसात के मौसम में नगर में कहीं भी जलभराव न हो इसके लिए नगर पालिका ने अभी से ही इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका के एक सौ से अधिक सफाई कर्मचारियों की टीम लगाकर नगर के सभी बड़े नालों व नालियों की साफ सफाई कराई जा रही है। इस समय युद्ध स्तर पर यह कार्य चल रहा है। बरसात के मौसम में नाले व नालियों की सफाई न होने के कारण कई स्थानों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसको लेकर हिन्दुस्तान ने समस्या को लेकर गंभीरता से प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका अलर्ट हो गया है और बरसात से पूर्व ही मुख्यालय के सभी नालों व नालियों की ठीक ढंग से साफ सफाई कराई जा रही है। इसके लिए नगर पालिका के एक सौ से अधिक सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.