रामनगर, मार्च 18 -- रामनगर, संवाददाता। नगर पालिका ने हल्द्वानी रोड व ट्रांसपोर्ट नगर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान करीब 15 अतिक्रमण को हटाया गया। बुधवार को ईओ आलोक उनियाल ने बताया कि कई समय से ट्रांसपोर्ट नगर व हल्द्वानी रोड पर अतिक्रमण किया गया था। इससे आवाजाही में दिक्कतें हो रही थी। उन्होंने बताया कि 15 अतिक्रमणकारियों को जेसीबी से हटा दिया गया है। कुछ लोगों का सामान भी जब्त किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...