पालिका ने जनता को छह नए मॉर्चरी फ्रीजर बॉक्स दिए
हरदोई, अप्रैल 25 -- संडीला। नगर पालिका परिषद के द्वारा नगरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक सराहनीय कदम उठाया गया है। नगर पालिका परिषद के द्वारा नगर वासियों के लिए शव को सुरक्षित रखने के लिए छह नए मॉर्चरी फ्रीजर बॉक्स की व्यवस्था की गई, जिससे अब नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। ज्ञात हो कि पहले नगर पालिका में केवल 2 फ्रीजर उपलब्ध थे, जो बढ़ती आबादी और बड़े क्षेत्रफल के कारण पर्याप्त नहीं थे। किसी नागरिक की मृत्यु होने पर परिजनों को शव को सुरक्षित रखने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, खासकर रात के समय। कई बार लोगों को निजी व्यवस्थाओं का सहारा लेना पड़ता था, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ती थी। इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए चेयरमैन मो रईस अंसारी और अधिशासी अधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने छह नए मॉर्चरी फ्रीजर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.