चम्पावत, अप्रैल 20 -- चम्पावत। नगर पालिका ने वार्डो में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय के निर्देश पर चलाए गए विशेष स्वच्छता अभियान में नागरिकों और व्यापारियों को जैविक और अजैविक कूड़े के अलग-अलग उठान के बारे में जागरुक किया गया। अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी के अनुसार गर्मी के मौसम को देखते हुए विशेष अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- नगर पालिका ने वार्डो में चलाया विशेष सफाई अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...