बुलंदशहर, मई 12 -- नगर पालिका प्रशासन ने मंगलवार को नगर के मुख्य बाजार और हाईवे क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा दिया। पालिका टीम ने सड़क और फुटपाथों पर किए गए कब्जों को हटाते हुए कई स्थानों से सामान जब्त किया। अचानक शुरू हुई कार्रवाई से दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी संचालकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। नगर पालिका का अभियान खुर्जा गेट पुलिस चौकी से शुरू होकर विजयद्वार, चौधरीवाड़ा, वैधवाड़ा, सब्जी मंडी होते हुए अंबेडकर पार्क तक चला। इस दौरान दुकानों के बाहर रखा सामान, अवैध रूप से खड़े किए गए ठेले और पालिका भूमि पर किए गए कब्जों को हटवाया गया। यह भी पढ़ें- जलालाबाद में नगर पंचायत कर्मियों ने हाइवे से अतिक्रमण हटवाया कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों ने स्वयं ही अपना सामान समेट लिया।पालिका टीम ने सड़क...